रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एमजी रोड (MG Road) इलाके में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर के प्रसिद्ध मंजू ममता रेस्टोरेंट के पास चल रही झांकी के दौरान तेज डीजे (DJ) और धुमाल के भारी वाइब्रेशन (कंपन) के कारण एक जर्जर दुकान का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। मौके पर मची अफरा-तफरी जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान सड़क पर झांकी देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और आम लोग मौजूद थे। छज्जा गिरते ही मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया और इस हादसे में किसी के भी घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज संगीत के कंपन को बर्दाश्त न कर पाने के कारण पुरानी इमारत का हिस्सा ढह गया। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर गाइडलाइंस जारी की जाती हैं, इसके बावजूद झांकियों में तय सीमा से अधिक आवाज और बेस (Base) का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो पुरानी और जर्जर इमारतों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। Post Views: 15 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग में घमासान: पोस्टिंग और प्रभार को लेकर अफसरों में भारी नाराजगी साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SAS अफसरों के तबादले, जिलों से लेकर मंत्रालयों तक बदली जिम्मेदारी