रणवीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, अचानक लगी आग में जलकर खाक हुआ सामान, रोकी गई शूटिंग मुंबई:- अभिनेता रणवीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई। दरअसल, फिल्म के शूटिंग सेट पर सोमवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही सेट से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सेट पर आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, आग प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे रिलायंस मीडिया वर्क्स के पास बनाए गए अस्थायी सेट के PCR यूनिट में लगी थी। बताया जा रहा है कि, यह यूनिट करीब 100×20 फीट के इलाके में बना हुआ था। फायर ब्रिगेड की जानकारी के अनुसार आग इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, केबल, दरवाजों, लकड़ी के प्लैंक, AC यूनिट्स, बांस, प्लास्टिक सामग्री, साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़े सामान तक फैल गई थी। आग को शाम 4:55 बजे तक बुझा दिया गया। रोकी गई फिल्म की शूटिंग आग लगने की घटना के बाद से फिल्म की शूटिंग को फ़िलहाल रोक दिया गया है। आग के कारण सेट के एक हिस्से में मौजूद इलेक्ट्रिकल सामान और शूटिंग से जुड़ी कई चीजों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी तक कुल नुकसान कितना हुआ है, इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। ‘रामायण’ को लेकर लंबे समय से जबरदस्त बज बना हुआ है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा इसके प्रोडक्शन से जुड़े हैं। ऐसे में शूटिंग सेट पर आग लगने की खबर ने फिल्म को लेकर फैंस की चिंता बढ़ा दी है। नुकसान की जानकारी अब तक नहीं आई सामने फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी और सेट को कितना आर्थिक नुकसान हुआ, इसे लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है। शूटिंग दोबारा कब शुरू होगी, यह भी फिलहाल साफ नहीं है। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: पानी समझकर बोतल से महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, चिरमिरी-अंबिकापुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम