रायपुर : पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाए जाने के साथ ही देश में की खुफिया जानकारी लीक करने वालों के खिलाफ भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एनआईए की टीम ने शनिवार को छत्तीसगढ़ सहित देश के 8 राज्यों में दबिश दी। बताया जा रहा है कि एनआईए को आतंकी गतिविधियों में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन, टेरर फंडिंग सहित अन्य कई संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद दबिश देकर संदिग्धों के ठिकानों और दस्तावेजों की जांच की गई है। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने शनिवार को छत्तीसगढ़ दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और असम के 15 ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान एनआईए की टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय दस्तावेज सहित कई अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा सहित कई अन्य लोगों को पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एनआईए को जैसे-जैसे जानकारी लीक करने की सूचना मिल रही है छापेमार कार्रवाई कर रही है। बता दें कि हाल ही में एनआईए की टीम ने CRPF की 116वीं बटालियन में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात मोतिराम को भी गिरफ्तार किया था। मोतिराम पर आरोप है कि पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को भारत की संवेदनशील जानकारी दी है। NIA के मुताबिक, मोतीराम 2023 से पाकिस्तान के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी डिटेल शेयर कर रहा था। इसके लिए उसे अलग-अलग तरीकों से पैसे भी मिल रहे थे। पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद उसे 6 जून तक NIA की कस्टडी में भेजा गया है। Post Views: 312 Please Share With Your Friends Also Post navigation LPG Cylinder Price : LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें कितने रुपए घटे दाम, इन ग्राहकों को बड़ा फायदा आज से इन मोबाइल पर बंद हो जाएगा WhatsApp, क्या बदलना होगा फोन? देखें लिस्ट