तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार प्रधान पाठक को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने वाहन को लगाई आग मरवाही : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लोहारी मोड़ पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में परासी निवासी प्रधान पाठक ऋषि दीक्षित की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ऋषि दीक्षित अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। Post Views: 466 Please Share With Your Friends Also Post navigation पूर्व सीएम अजीत जोगी की अनावरण से तीन दिन पहले ही गायब हो गई प्रतिमा, मची अफरातफरी, मिली ऐसी हालत में Ajit Jogi : जोगी की प्रतिमा विवाद सुलझा, अमित जोगी ने इस शर्त पर खत्म किया धरना