सक्ति। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां ग्राम फरसवानी में एक साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया। युवक ने नीम के डंडे व बेल्ट से पीट पीटकर अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया गया है, घटना डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरसवानी की है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अशोक कुमार चंद्रा पिता भारत चंद्रा उम्र 34 वर्ष, ग्राम नंदेली जैजैपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अशोक कल रविवार को अपने घर से दोपहर को फरसवानी जाने के लिए निकला था। लगभग शाम 6:00 ग्राम फरसवानी पहुंचा, वहां अपने रिश्तेदार ( ससुराल ) में घर पर रुका था। इसी बीच ससुराल में अपनी पत्नी से मिलकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था, इस दौरान उसके साले व उसके दोस्त ने मिलकर जीजा अशोक की बेल्ट व नीम पेड के डंडे से मरते दम तक पिटाई कर दी। घटना की सुचना मिलने पर डभरा पुलिस पहुंची फरसवानी गांव दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी रामेश्वर चंद्रा पिता बोधी राम चंद्रा उम्र 36 फरसवानी थाना डभरा एवं

शीला राम कहरा, पिता दूजेराम कहरा उम्र 31वर्ष ग्राम फरसवानी बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डभरा CHC भेज दिया गया है। डभरा पुलिस मामले में आगे की जांच मे जुट गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!