मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज और सीनियर अभिनेता परेश रावल ने हाल ही खुद का यूरिन (पेशाब) पिने का खुलासा कर के सबको हैरान कर दिया था। वहीं परेश रावल के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री ने अपने खुलासे से सबको चौंका दिया है। इस हसीना ने बताया कि, वह भी अपना यूरिन (पेशाब) पी चुकी है। इतना ही नहीं इस अभिनेत्री पेशाब पिने के फायदे भी बताए हैं।

आशिकी गर्ल ने किया चौंकाने वाला खुसाला

दरअसल, पेशाब पिने का खुलासा करने वाली अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल है। अनु ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो भी परेश रावल की तरह अपना यूरिन पी चुकी हैं। अनु से जब परेश रावल द्वारा यूरिन पीने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने खुलासा किया कि, वो भी अपना यूरिन पी चुकी हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि- बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं। ये जागरुकता की कमी, मगर यूरिन पीने को आम्रोली कहते हैं। ये हठयोग की एक मुद्रा है, जो कि बीच का भाग है, इसे अमृत माना जाता है।

अनु ने बताए यूरिन पीने के फायदे

अनु ने आगे कहा- मैंने खुद पिया है। हम सभी ने इसे आजमाया है। ये एक बहुत जरुरी अभ्यास है। मगर एक बात याद रखनी है। आप पेशाब की पूरी धार नहीं पीते हैं। आपको केवल एक भाग पीना होता है। इस बीच के भाग को अमृत माना जाता है। ये स्किन को झुर्रियों से दूर रखता है। ये हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। मैंने खुद इसे महसूस किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, वीरू देवगन ने उन्हें हर सुबह अपना यूरिन पीने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि सभी फाइटर ऐसा करते हैं। उसके बाद 15 दिन तक परेश रावल ने रोजाना अपना पेशाब पिया था।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!