Gift of Blue Drum in Wedding Viral Video : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान दोस्तों की ओर से दिया गया नीला ड्रम गिफ्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना नगर के दादा गार्डन में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान हुई, जहां जयमाला स्टेज पर दोस्तों ने यह अनोखा तोहफा दूल्हा-दुल्हन को दिया।

जानकारी के मुताबिक, मंगरौल गांव निवासी शैलेन्द्र राजपूत और रिहुंटा गांव निवासी सीमा राजपूत की लव मैरिज हुई, जिसे परिजनों की सहमति के बाद बुधवार को धूमधाम से संपन्न कराया गया। शादी समारोह कस्बे के दादा गार्डन में आयोजित हुआ था। जयमाला कार्यक्रम के बाद, स्टेज पर जैसे ही दोस्तों ने दूल्हा-दुल्हन को नीला ड्रम भेंट किया, वहां मौजूद लोग हंसी रोक नहीं पाए।

यह अनोखा गिफ्ट देख दूल्हा-दुल्हन भी हैरान रह गए और मुस्कुराने लगे। इस मजेदार पल का वीडियो वहां मौजूद बारातियों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!