Sex Racket : देश के कई हिस्सों में देह व्यापार का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। कुछ जगहों पर ये गैरकानूनी रूप से चल रहा है तो कुछ जगहों पर इसे स्पा, मसाज सेंटर या होटल्स की आड़ में अंजाम दिया जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश में भी एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने 9 महिलाएं और 5 पुरुष को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बस्ती के मड़वा नगर का है। दरअसल, यहां पिछले कुछ दिनों से कैमरे की निगरानी में सेक्स रैकेट का करोबार चल रहा था। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना कई महिलाओं और पुरुषों का आना जाना था। लेकिन पुलिस इस मामले से अंजान थी। सूत्रों के मुताबिक, सीओ सिटी को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके से 9 महिलाएं और 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिलते ही एसपी अभिनंदन खुद मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर का है, जहां काफी समय से इस गोरखधंधे के चलने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और कहीं इसमें कोई बड़ा गिरोह तो नहीं काम कर रहा। Post Views: 378 Please Share With Your Friends Also Post navigation पति नहीं हैवान है ये!.. पहले बनाया अप्राकृतिक संबंध, फिर भी मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, रोते-रोते डीजीपी के पास पहुंची महिला Big News : दहेज में कार मांगी, बहनों ने बारात को दिखाया आईना! कार के चक्कर में दूल्हे बने बेकार, लौट गई बारात