नई दिल्ली : देश में इन दिनों नीले ड्रम को लेकर बवाल मचा हुआ है। यहां तक भोजपुरी इंडस्ट्री ने तो नीले ड्रम पर कई गाने भी बना डाले। वहीं, अब नीले ड्रम के बाद सूटकेस में गर्लफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बॉयज हॉस्टल में छिपाकर ले जाने की कोशिश की, वो भी एक बड़े से सूटकेस में रखकर। लेकिन उसकी यह ‘फिल्मी स्टाइल’ ज्यादा देर नहीं टिक सकी और एक छोटे से झटके में पूरी पोल खुल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल के गेट पर गार्ड सूटकेस की जांच करते हैं और फिर अंदर से लड़की बाहर निकलती है। वहां मौजूद लोगों की हंसी भी वीडियो में सुनाई देती है। नेटिज़न्स इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं। कोई इसे ‘मिशन इम्पॉसिबल बॉयज हॉस्टल एडिशन’ बता रहा है तो कोई कह रहा है, “प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरता है!” हालांकि कुछ लोग सुरक्षा और अनुशासन के लिहाज से इस हरकत की आलोचना भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी का है। Post Views: 290 Please Share With Your Friends Also Post navigation अचानक ठप हुआ UPI, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आ रही समस्याओं को लेकर करोड़ों यूजर्स हुए परेशान …. कारणों का नहीं चला पता National Herald Case : कांग्रेस से जुड़े नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने जारी किया कुर्क संपत्तियों पर कब्जे के लिए नोटिस, जानें क्या है मामला