गोरखपुर : सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। कई बार कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। वायरल होने वाले कुछ वीडियो ऐसे भी होते जिन्हे देखने के बाद आपको अपनी आँखों पर यकीन नहीं होगा। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोगों ने ऐसी हरकत की है जो बर्दाश्त से बाहर है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। वायरल हो रहा वीडियो वायरल हो रहा वीडियो गोरखपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। यहां दीवारों पर देवी देवताओं की तस्वीर बनी हुई है और इन तस्वीरों के किनारे लिखा है कि यहां पेशाब न करें लेकिन लोग लगातार यहां आकर पेशाब कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवान शंकर और मां दुर्गा की तस्वीर है। उन तस्वीरों के सामने जाकर गिरी हुई हरकत कर रहे हैं। वीडियो देखने का बाद लोगों का फूटा गुस्सा इस वीडियो को @priyarajputlive नामक यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्रशासन ने सोचा होगा कि अगर यहां भगवान की तस्वीर बनाई जाएगी तो कोई पेशाब नहीं करेगा, लेकिन लोगों ने भगवान को भी नहीं बख्शा। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनपर कार्रवाई करना चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि अगर अब ऐसा हो रहा है तो कम से कम इन तस्वीरों को मिटा देना चाहिए। Post Views: 240 Please Share With Your Friends Also Post navigation शर्मसार : धर्म नगरी अयोध्या में महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता, नहाती हुई महिलाओं का वीडियो बनाता था युवक, ऐसे हुआ खुलासा