महासमुंद : सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 11 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना सिंह पिता धरिक्षण सिंह निवासी बिहार और राजकुमार सिंह पिता मनोज सिंह निवासी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी उड़ीसा के संबलपुर क्षेत्र से अवैध रूप से गांजा लाकर बिहार ले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में संयुक्त घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल टीम को सराहना दी है और नशे के विरुद्ध अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है। Post Views: 263 Please Share With Your Friends Also Post navigation ACB Raid Breaking : तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में एसीबी और EOW की बड़ी छापेमार कार्रवाई, कई जगह पर चल रही जांच CG NEWS : नए कानून में पहली बार हत्या पर सजा, सिर्फ एक गवाह और वीडियो के आधार पर उम्रकैद