रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नए आपराधिक कानून, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), को प्रभावी ढंग से लागू करने को प्राथमिकता बताया। साय ने कहा कि यह कानून न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, अपराधियों में भय और जनता में विश्वास बढ़ाएगा। पुलिस को व्यावहारिक प्रशिक्षण का निर्देश मुख्यमंत्री ने पुलिस, अभियोजन अधिकारियों और कर्मचारियों को नए कानूनों के लिए प्रशिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने जिलों में चरणबद्ध कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करने, केस स्टडी व मॉक ट्रायल के जरिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। जांच प्रणाली में सुधार पर जोर साय ने अपराध जांच को वैज्ञानिक और विश्वसनीय बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सिर्फ गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं, बल्कि ठोस सबूतों के साथ जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को सजा मिले। जांच अधिकारियों को डिजिटल फॉरेंसिक, सीसीटीएनएस और आधुनिक तकनीकों में निपुण बनाने का निर्देश दिया। साइबर अपराध पर सख्ती मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने को सरकार का मुख्य लक्ष्य बताया। इसके लिए जांच में पारदर्शिता और तेजी लाने को कहा। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर सेल को मजबूत करने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में शामिल अधिकारी बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, डीजीपी अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव राहुल भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। Post Views: 251 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : IED बिछा रखे हैं, कोई मत आना, नक्सलियों ने जारी की ग्रामीणों के लिए चेतावनी, कहा, पहाड़ी पर मत जाना …. ACB Raid Breaking : तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में एसीबी और EOW की बड़ी छापेमार कार्रवाई, कई जगह पर चल रही जांच