मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का आज निधन हो गया है। ‘भारत कुमार’ के नाम से जाने जाने वाले मनोज कुमार आज शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार, वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। मनोज कुमार के निधन के बाद उनके पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सभी अपने चहेते कलाकारों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। सेलेब्स ने भी दिग्गज एक्टर के निधन पर शोक जताया है। मनोज कुमार ने सहारा, चांद, हनीमून, कांच की गुड़िया, नील कमल, उपकार, पत्थर के सनम, पिया मिलन की आस, सुहाग सुंदूर, रेशमी रुमाल जैसी फिल्मों में काम किया है। वो नेशनल अवॉर्ड, पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित थे। Post Views: 230 Please Share With Your Friends Also Post navigation यश राज फिल्म्स ने ‘वॉर 2 का डेट किया रिलीज … ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी. मनोरंजन जगत मे लगा एक और बड़ा झटका, मनोज कुमार के बाद अब इस दिग्गज एक्टर का हुआ निधन, 50 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा