सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सरकारी वनभूमि को निजी रिकॉर्ड में रजिस्टर करने वाले पटवारी को बर्खास्त कर दिया गया है। पटवारी ने छोटे झाड़ के जंगल मद की भूमि को निजी व्यक्ति के रिकॉर्ड में चढ़ा दिया है। इस वजह से पटवारी को बर्खास्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, लटोरी तहसील अंतर्गत मदनपुर ग्राम की शासकीय भूमि को पटवारी बालचंद राजवाड़े ने निजी व्यक्ति के नाम पर चढ़ा दिया। शासकीय भूमि के साथ छेड़खानी करने पर कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम ने कार्यवाही करते हुए पटवारी को बर्खास्त कर दिया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!