रायपुर : छत्तीसगढ़ में छह साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की फिर से शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से प्रदेश के 800 श्रद्धालु मदुरई, तिरुपति और रामेश्वरम के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गर्व का दिन है। उन्होंने कहा, “हम एक बार फिर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को शुरू कर रहे हैं। यह योजना पहले बीजेपी सरकार में डॉ. रमन सिंह द्वारा शुरू की गई थी, लेकिन कुछ समय के लिए बंद हो गई थी। हमने इसे फिर से चालू किया है और जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं।” Post Views: 308 Please Share With Your Friends Also Post navigation ट्रक में 32 गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भराकर कत्ल खाने ले जा रहे गाड़ी को पुलिस ने पकड़ महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में CBI की छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने राजीव भवन में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस …भूपेश बघेल का बड़ यान सामने