दुर्ग। दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र में गौवंश से भरी एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है. ट्रक में 32 गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और उन्हें मुंगेली से नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था. , मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदनी थाना पुलिस ने माटरा और खजरी गांव के बीच सड़क पर घेराबंदी कर गौवंश से भरे ट्रक को पकड़ा. लेकिन पुलिस को देख ड्राइवर और सह-चालक मौके से फरार हो गए. पुलिस ने गौवंश को थाने लाकर चारा-पानी दिया और पशु चिकित्सकों से उनका इलाज कराया जा रहा है. नंदनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है. Post Views: 291 Please Share With Your Friends Also Post navigation पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 121 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें आदेश छत्तीसगढ़ में छह साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की फिर से शुरुआत…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना