सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षक पर हमले का मामला सामने आया है। यहां पर कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं हमले के बाद शिक्षक को मरा समझकर बिच जंगल में छोड़ आरोपी फरार हो गए।

दरअसल, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जीवधन जायसवाल जो पेशे से शिक्षक है। वो अपनी स्कूल से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच चुनावी रंजिश को लेकर अनिल जायसवाल और जितेंद्र जायसवाल ने सिलफिली जंगल में जीवधन जायसवाल के उपर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। हमलावर अनिल जायसवाल भी पेशे से शिक्षक है।

शिक्षकों में आक्रोश

पुलिस ने बताया कि, मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया है। घायल शिक्षक जीवधन जायसवाल को अम्बिकापुर के हास्पिटल में एडमिट किया गया है, उनका उपचार किया जा रहा है।हमलावर हमला कर फरार हो गए हैं, जिनकी पताशाजी की जा रही है। इस घटनाक्रम से नाराज़ शिक्षकों ने जल्द कार्यवाही की मांग की है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!