पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाया आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है वजह

सीधी:- मध्य प्रदेश के सीधी जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला को पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रीवा मेडिकल कॉलेज स्थित संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना मड़वास थाना क्षेत्र के महखोर गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला हाल ही में मायके से ससुराल लौटी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान पति का हाथ भी झुलसने की जानकारी सामने आई है। महिला गंभीर रूप से जल गई थी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत को लेकर विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने आना बाकी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!