प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली ने लिए थे 5 करोड़? जानें क्या है इस खबर की सच्चाई, खुद उनके प्रवक्ता ने बताया सच

नई दिल्ली:- विराट कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहली बार जाने के लिए पैसे दिए गए थे। प्रवक्ता ने इन दावों को ‘पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद’ बताया।

दावे पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद

कोहली के प्रवक्ता ने बताया कि विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं और कई बार वृंदावन स्थित उनके आश्रम में जा चुके हैं। हालांकि, फलाहारी महाराज ने हाल में आरोप लगाया था कि 2023 में पहली बार आश्रम आने के लिए कोहली को पांच करोड़ रुपये दिए गए थे। उन्होंने ने एक बयान में कहा, ‘‘हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि विराट कोहली के संबंध में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए दावे पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं।’’

हम इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हैं: प्रवक्ता

प्रवक्ता ने कहा कि कोहली का आश्रम जाना ‘प्रेमानंद महाराज के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा’ से प्रेरित है। बयान में कहा गया, ‘‘हम इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वह ऐसी बातों को प्रकाशित या आगे बढ़ाने से पहले तथ्यों की पूरी तरह जांच करे और जिम्मेदारी से खबर प्रकाशित करे।’

कोहली का प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाना उनके करियर के महत्वपूर्ण दौर में भी जारी रहा है। इनमें 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आश्रम जाना भी शामिल है। कोहली और अनुष्का के इस साल जुलाई में भी आश्रम जाने की खबर आई थी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!