11 केवी बिजली तार की चपेट में आए दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर

जांजगीर चांपा :- जिले के चांपा में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे पति-पत्नी 11 केवी बिजली तार की चपेट में आ गए। हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चांपा थाना चौक के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर दर्दनाक हादसा हुआ। महुदा निवासी 50 वर्षीय रामनाथ अपनी पत्नी 45 वर्षीय लता कर्ष के साथ निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

करंट लगने से रामनाथ नीचे सड़क पर गिर गए, जबकि उनकी पत्नी लता भी गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं लता कर्ष का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!