CG: सास-ससुर पर बहू को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, कबीरधाम के नरोधी गांव की घटना कवर्धा:- कबीरधाम के नरोधी गांव में 26 साल की विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप सास-ससुर पर लगा महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़ित महिला ने अपने ससुर रूप सिंह पाली और सास कुंती पाली पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर सास-ससुर के खिलाफ फरियाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सास-ससुर पर विवाहिता को जलाने का आरोप पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि लीला पाली के 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं. वहीं घटना के बाद से आरोपी सास-ससुर जिन पर केस दर्ज किया गया है, वो मौके से फरार हैं. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है. पीड़ित परिवार का कहना है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई है. नरोधी गांव में पसरा सन्नाटा पीड़िता लीला पाली का आरोप है कि उसने वारदात के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी लिखित शिकायत दी है. इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. लीला पाली का आरोप है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, इस पूरे मामले में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव का कहना है कि आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation कबीरधाम ब्रेकिंग: ‘चंडालपुर’ का नाम अब आधिकारिक रूप से हुआ ‘चंदनपुर’