भदोही :- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने भदोही जिले का नाम बदलकर फिर से संत रविदास नगर रखने की घोषणा की है। जल्द ही सरकार इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगी। भदोही के नामकरण का पुराना है सियासी इतिहास गौरतलब है कि भदोही जिले के नामकरण का इतिहास राजनीतिक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर’ किया था। कई वर्षों तक यह जिला इसी नाम से जाना गया। लेकिन, जब राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साल 2014 में संत रविदास नगर का नाम बदलकर दोबारा ‘भदोही’ कर दिया था। अब एक बार फिर सूबे में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे वापस ‘संत रविदास नगर’ का नाम देने का फैसला किया है। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation खड़े ट्रक से टकराई सूबेदार का शव ले जा रही एंबुलेंस, बेटे समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत काम है, रुको…’ कहकर महिला टीचर को ऑफिस में बुलाया, मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप