नई दिल्ली:- अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है, साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में बच्चे स्कूल की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं, साथ ही अभिभावकों को भी बेसब्री से छुट्टियों का इंतजार है ताकि अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें।इस महीने दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य त्योहारों के चलते कई दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। यानी बच्चे अपने परिवार के साथ त्योहार मना पाएंगे।

दरअसल, दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी 2026 के छुट्टी कैलेंडर की लिस्ट आ चुकी है। जिसके तहत इस महीने कई दिनों तक स्कूलों में छु​ट्टी मिलने वाली है। हालांकि इनमें से सभी दिन स्कूलों में अनिवार्य अवकाश नहीं होंगे, क्योंकि कुछ छुट्टियां गैजेटेड हॉलीडे हैं और कुछ रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की कैटेगरी में आती हैं।

2 अक्टूबर से हो चुकी है शुरुआत

छुट्टी की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो चुकी है। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी थी। यानी इस दिन स्कूल बंद रहे। इसके बाद 18 अक्टूबर को रविवार है। इस दिन दशहरा की सप्तमी है और इसे प्रतिबंधित छुट्टी में गिना गया है। रविवार होने की वजह से वैसे भी स्कूल बंद ही रहते हैं। फिर 19 अक्टूबर सोमवार को महाअष्टमी है। यह भी प्रतिबंधित छुट्टी की सूची में है।

20 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे स्कूल

स्टूडेंट्स के लिए सबसे जरूरी तारीख 20 अक्टूबर है। इस दिन महा नवमी मनाई जाएगी। यह दिन गैजेटेड और रिस्ट्रिक्टेड दोनों तरह की छुट्टियों की लिस्ट में शामिल है। इसलिए इस दिन स्कूल बंद रहना तय है। इसके बाद 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है, जो गैजेटेड हॉलीडे है। इस दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, 29 अक्टूबर को करवा चौथ है, जिसे रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!