भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरज नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ रहने वाले सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वीभत्स घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरज नगर स्थित अपने निजी निवास पर रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही रातीबड़ थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। गायब नौकर पर गहराया शकपुलिस की शुरुआती जांच की सुई घर में काम करने वाले एक नौकर की तरफ घूम गई है। वारदात के बाद से ही वह नौकर घर से रहस्यमय तरीके से गायब है। पुलिस को अंदेशा है कि इस हत्या के पीछे उसी का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें गायब नौकर की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation ‘मिस प्रिटी इंडिया’ निधि तिवारी ने की खुदकुशी, सुसाइड से ठीक पहले फेसबुक पर लिखा था- ‘इस अधूरे दिल को…’