सरगुजा। अंबिकापुर की मणिपुर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम जमशेदपुर गोलीकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद चारों आरोपी आर्टिगा कार से फरार हुए थे। झारखंड पुलिस की सूचना पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान चारों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस की टीम उन्हें लेने अंबिकापुर पहुंच गई है। मेडिकल चेकअप के बाद चारों आरोपियों को झारखंड पुलिस के सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है।

दरअसल, 26 सितंबर को जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के पास स्थित बिंदल मॉल के नजदीक एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। आरोपियों ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

फायरिंग में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना की जांच के दौरान झारखंड पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कराने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी कार्रवाई के दौरान चारों संदिग्धों को अंबिकापुर में गिरफ्तार कर लिया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!