दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) रविवार को तिलक नगर में सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौरान एक AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया.

घटना के दौरान स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर मौजूद थे। सड़क की गुणवत्ता को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई.

AAP का आरोप है कि सवाल पूछे जाने के बाद मंत्री ने युवक के साथ ऐसा व्यवहार किया. हालांकि, वीडियो में दोनों के बीच हुई पूरी बातचीत साफ सुनाई नहीं देती है.

घटना के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि तिलक नगर में उनके साथ AAP कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की और उनके परिवार को अपशब्द कहे गए।

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि AAP विधायक की ओर से कमीशन की मांग की गई थी.

विवाद बढ़ने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग की.उन्होंने अगले दिन मौके पर जाने की बात भी कही.AAP विधायक जरनैल सिंह ने भी घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की है.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद BJP और AAP के बीच बयानबाजी तेज हो गई है.फिलहाल सामने आए वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!