छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे बीरगांव के विकास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र में 135 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके साथ ही करीब 110 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणा की गई है। इन घोषणाओं में सबसे बड़ी सौगात 82 करोड़ रुपये के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की है। इसके अलावा ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन विस्तार, सड़क-नाली, खेल मैदान, नालंदा परिसर और स्ट्रीट लाइट सहित कई कार्यों को मंजूरी दी गई है। बीरगांव में मॉडल रजिस्ट्री कार्यालय भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बीरगांव और आसपास के लोगों को जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ी सेवाएं बेहतर तरीके से मिल सकेंगी। शासकीय महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी के लिए 89 लाख रुपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रावांभाठा में विद्युतीकरण एवं मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये और सर्व मांगलिक भवन के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा बीरगांव में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल का जोन कार्यालय शुरू करने की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया। उनके पांव धुलवाकर, तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनके योगदान के प्रति सम्मान जताया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई मित्र और स्वच्छता दीदियां शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा बीरगांव नगर निगम को दो नए अग्निशमन वाहन भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री गृह निर्माण सम्मान योजना और नोनी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि के डेमो चेक दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ गरीब, महिला, श्रमिक, किसान, युवा और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना है।सरकारी योजनाएं खोजें उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीरगांव के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि झमाझम बारिश के बीच बीरगांव में विकास कार्यों की भी झमाझम बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 160 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य मिले हैं, जिनमें करीब 90 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हो चुके हैं। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation नवा रायपुर में बड़ा हादसा टला: मंत्रालय कर्मचारियों से भरी चलती बस में लगी भीषण आग, 30 से अधिक लोगों ने कूदकर बचाई जान स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान मिलते ही गरमाई सियासत; कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर कहा- ‘बधाई हो अंधभक्तों…’