सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों के हवाई यात्रियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है। एलायंस एयर रायपुर से अंबिकापुर (दरिमा एयरपोर्ट) होते हुए वाराणसी के लिए नई हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस प्रस्तावित फ्लाइट को अपने विंटर शेड्यूल में शामिल करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्तावित योजना के अनुसार, इस मार्ग पर हवाई सेवा का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जा सकता है। रांची और पटना के लिए भी तैयारी वाराणसी के अलावा, रायपुर-अंबिकापुर मार्ग को अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने की भी योजना है। जानकारी के मुताबिक, इसी रूट से होकर रांची या पटना के लिए भी सप्ताह में एक दिन फ्लाइट शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इन सभी हवाई सेवाओं की शुरुआत, अंतिम समय-सारणी और संचालन की सटीक तारीखों का फैसला महानिदेशालय (DGCA) से आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद ही साफ हो सकेगा। इस सेवा के शुरू होने से सरगुजा संभाग के लोगों को उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के लिए सीधी और आसान कनेक्टिविटी मिल जाएगी। Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश! बंगाल की खाड़ी का सिस्टम हुआ सक्रिय, 23-24 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट CGPSC केस में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ कोर्ट में पेश किया गया चार्जशीट