रायपुर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली में सफल उपचार के बाद कल वापस छत्तीसगढ़ लौटेंगे। वे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास से रवाना होकर कल शाम तक रायपुर पहुंचेंगे। किरण सिंह देव के वापस लौटते ही प्रदेश में संगठन की कमान बदलने की तमाम राजनीतिक अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है। रायपुर लौटते ही वे दोबारा पूरी सक्रियता के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुआ था भीषण हादसा

बता दें कि किरण सिंह देव 29 जुलाई को अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में, झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर उनकी इनोवा कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई थी। इस भीषण सड़क हादसे में किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मेदांता अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

हादसे के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत दिल्ली ले जाया गया था, जहाँ मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा उनका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद से ही वे दिल्ली में रहकर डॉक्टरों की देखरेख में रिकवर हो रहे थे। अब पूरी तरह स्वस्थ होने और इलाज पूरा होने के बाद वे छत्तीसगढ़ वापसी कर रहे हैं।

दिग्गज नेताओं ने जाना हालचाल

दिल्ली प्रवास और इलाज के दौरान दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा के राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव प्रभारी नितिन नबीन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। नेताओं ने डॉक्टरों से उनके हेल्थ और इलाज का पूरा अपडेट भी लिया था। किरण सिंह देव की वापसी की खबर से छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह है।


Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!