नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 4 और पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत के कुल पदकों की संख्या अब 6 हो गई है, जिसमें 4 सिल्वर (रजत) और 2 ब्रॉन्ज (कांस्य) मेडल शामिल हैं। भारत को अभी भी अपने पहले गोल्ड मेडल का इंतजार है, लेकिन शुरुआती दिनों में मिला यह मोमेंटम आगे के खेलों के लिए बेहद उत्साहजनक है। निशानेबाजों का दबदबा, शूटिंग में आए चारों सिल्वरभारत ने अब तक जीते 4 सिल्वर मेडल निशानेबाजी (शूटिंग) में हासिल किए हैं। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल की बात करें तो एक पदक शूटिंग से और एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) की स्पर्धा से आया है। दूसरे दिन भी भारतीय निशानेबाजों ने अपनी अचूक सटीकता से प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दी। हिमांशु और रुद्रांक्ष के नाम रहे दो-दो मेडलपुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों ने पोडियम पर दो स्थान पक्के किए। हिमांशु ढिल्लों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 252.4 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने 230.9 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दिलचस्प बात यह है कि व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने से पहले, यह दोनों खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत चुके थे। इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत दोनों ही दिग्गज निशानेबाजों के खाते में दो-दो मेडल आ चुके हैं। Post Views: 2 Please Share With Your Friends Also Post navigation असम में पूर्व CM भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के काफिले पर पत्थरबाजी, भारी पुलिस बल तैनात