रायपुर। लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से नई टेंडर व्यवस्था लागू होने जा रही है। अब विभाग की सभी नई निविदाएं GePNIC पोर्टल के जरिए जारी होंगी। निविदा जारी करने से लेकर आवेदन, दस्तावेज और टेंडर के मूल्यांकन तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यानी नई निविदाओं में ऑफलाइन प्रक्रिया की भूमिका काफी कम हो जाएगी। नई व्यवस्था में टेंडर में हिस्सा लेने वाले ठेकेदारों को GePNIC पोर्टल पर नामांकन कराना होगा। वहीं विभागीय अधिकारियों की User ID, Role Mapping और Digital Signature की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिलासपुर: पुलिस विभाग में पदोन्नति, राजेंद्र बंछोर और मोहनलाल पचड़े बने SI, एआईजी सुरेशा चौबे ने लगाए स्टार बालोद कांग्रेस का अजीबोगरीब ब्लंडर: 10 साल पहले दुनिया छोड़ चुके नेता को बना दिया जिला सचिव