सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मरहट्टा गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यह घटना चरित्र शंका के चलते हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को शक था कि उसके पड़ोसी युवक के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पड़ोसी युवक पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी पर शक करने के साथ-साथ दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी चल रही थी। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!