रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से बस्तर जिले में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बिगड़ते मौसम और बाढ़ जैसे हालातों के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र आज 11 सितंबर को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जलभराव के कारण बस्तर के कई इलाकों में आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर, जिला बस्तर की ओर से 11 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से लागू जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय कलेक्टर के निर्देशन में लिया गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। बारिश के दौरान सड़क, नदी-नालों और निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति को देखते हुए स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी वजह से एहतियात के तौर पर एक दिन के लिए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल आज से शुरू… CG में भी असर महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: पोला उत्सव में शामिल होने जा रही छत्तीसगढ़ की 9 महिलाओं व बच्चों की दर्दनाक मौत…