सागर में जहरीली शराब पीने से हुई 11 लोगों की मौत के मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहरीली शराब की वजह से बीमार हुए बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र के लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें नौराज, गूगरा खुर्द, दलपतपुर, पाटन, चौका, छापरी और बमूरा भेड़ा समेत आसपास के गांव शामिल हैं। बीमार लोगों को इलाज के लिए बंडा अस्पताल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) सागर और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की सही वजह पता लगाने के लिए विसरा और शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए आबकारी आयुक्त ग्वालियर दीपक सक्सेना के अनुसार, सागर की सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा की आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा गुगरा चौकी प्रभारी पूरण लाडिया और बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाहा को भी सस्पेंड किया गया है। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का पूरा सच