रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश अभी थमने वाली नहीं है। अगले 24 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। बड़े बचेली में सबसे ज्यादा 170 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड और आसपास बना लो प्रेशर एरिया अभी सक्रिय है। इसके साथ बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। रायपुर में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। तापमान अधिकतम करीब 30 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में बारिश सामान्य के करीब है, जो सामान्य से सिर्फ 2% कम है। Post Views: 23 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में चलेगी महिलाओं के लिए ई-बस, स्पेशल रूट का प्लान तैयार…. नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी