रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश अभी थमने वाली नहीं है। अगले 24 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। बड़े बचेली में सबसे ज्यादा 170 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड और आसपास बना लो प्रेशर एरिया अभी सक्रिय है। इसके साथ बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

रायपुर में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। तापमान अधिकतम करीब 30 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।

हालांकि राहत की बात यह है कि इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में बारिश सामान्य के करीब है, जो सामान्य से सिर्फ 2% कम है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!