नई दिल्ली। मानसून का प्रभाव जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग यानी की IMD ने एक डराने वाली चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के मुताबिक आज यानी 24 अगस्त को अगले 8 घंटे के अंदर दिल्ली सहित पूरे 17 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। ऐसे हालातों के बीच 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इस आंधी से किसानों के साथ-साथ आम जन को भी भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए लोगों से सचेत और घरों में रहने की अपील की गई है।

तेज हवाओं को देखते हुए ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे समुद्री इलाकों में मछुआरों को तूफान के दौरान समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान के बीच लैंडस्लाइड का खतरा है। इसलिए राज्य के लोगों और पर्यटन के लिए ऐसे राज्यों में जाने वाले लोगों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ राज्यों में बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। इसलिए बारिश के दौरान खुले में या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने के लिए कहा गया है। आइए आपको बताते हैं कि आज देश के मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

भारत के इन 17 राज्यों में अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक आज यानी 24 अगस्त भारत के 17 राज्यों में बारिश आंधी और तूफान का अलर्ट है। इन राज्यों के नाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज आंधी-तूफान की चेतावनी है। IMD के मुताबिक राजधानी में आज भारी बारिश हो सकती है। 60 Kmph की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर, महोबा, ललितपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, सोनभद्र, मथुरा, मोरादाबाद, बदायूं, इटावा और मेरठ में भारी बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में आज यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी पटना सहित सारण, गया, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, भोजपुर, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर, बेगूसराय, सिवान, बक्सर, दरभंगा, किशनगंज, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सुपौल, गोपालगंज और मधुबनी में तूफानी बारिश का अलर्ट है। 50 kmph की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। पटना में आज यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
जयपुर सहित अजमेर, भरतपुर, बारां, कोटा, जालौर, चित्तौड़गढ़, पाली, बालोतरा, झालावाड़, बीकानेर, चुरू, उदयपुर, जैसलमेर, करौली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और राजसमंद में भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। जयपुर में आज यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी भोपाल सहित नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, अलिराजपुर, ग्वालियर, उज्जैन, मंदसौर, नरसिंहपुर, इंदौर, दतिया, शिवपुरी, मंडला, सिवनी, सीधी, धार, अशोकनगर, आगर मालवा और रतलाम में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। 50 kmph की स्पीड से हवा चल सकती है। भोपाल में आज यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!