बंगाल के कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक होटल में रात करीब 2 बजे आग लगने से एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के अनुसार, मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो यहां इलाज के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि मृतकों में छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस कारण से लगी और होटल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं. Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation JSSC-CGL रद्द होते ही मचा बवाल, अब नौकरी पा चुके अभ्यर्थी दे रहे है धरना RJD मार्च में हंगामा, तेजस्वी यादव हिरासत में