दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांवड़ यात्रा पर निकली एक महिला पर तेज़ाब फेंका गया है। बाइक पार आए अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना में महिला का चेहरा झुलस गया, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली थी। इसी दौरान अरसनारा और रेवलीडीह के बीच सुनसान इलाके में बाइक सवार युवक पहुंचे और महिला पर एसिड फेंककर मौके से फरार हो गए। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसके बच्चे भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस वारदात की जानकारी मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!