ज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। भगवान महाकाल के दर्शन के साथ साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले इलाके में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ लोगों के गिरने और बेहोश होने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षाकर्मियों और परिजनों ने लोगों को भीड़ से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, 13 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 5.50 लाख श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट साल में केवल एक बार खुलते हैं, जिसके चलते यहां भारी भीड़ उमड़ी। Post Views: 15 Please Share With Your Friends Also Post navigation LPG कनेक्शन बंद नहीं होगा, e-KYC की डेडलाइन बढ़ी: अब इतने अगस्त तक करा सकेंगे आधार वेरिफिकेशन