बेंगलुरु। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के आरोप ने सियासत में गर्माहट तेज कर दी है। ऐसे में अब इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद अब भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि यह शिकायत कर्नाटक के उर्वा पुलिस स्टेशन दर्ज कराई है।

बता दें कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें राष्ट्रगान/वंदे मातरम् बजने के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता आपस में बातचीत करते हुए नजर आए। इसी वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने इसे राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम’ का अपमान बताया है।

सातवें आसमान पर आरोप-प्रत्यारोप

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एएनआई से बातचीत में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस ने देश के सामने अपना असली चेहरा दिखा दिया। वे ‘वंदे मातरम’ से नफरत करते हैं। सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे इसे सुनते ही असहज हो गए थे।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की एक रैली में इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस नेतृत्व के मन में राष्ट्रगान के प्रति सम्मान की कमी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!