इंदौर। राऊ क्षेत्र में होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने राजा भोज ढाबे पर बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने का मामला पकड़ा। मौके पर कई लोग शराब पीते मिले, जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। खास बात यह सामने आई कि गिरफ्तार आरोपियों में सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी, शिलांग हनीमून मर्डर केस में मारे गए राजा रघुवंशी के भाई हैं। पुलिस के मुताबिक ढाबा संचालकों ने कर्मचारियों की जानकारी भी थाने में नहीं दी थी। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने साफ किया है कि बिना लाइसेंस शराब परोसने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। Post Views: 90 Please Share With Your Friends Also Post navigation महाराष्ट्र में ₹2 प्रति लीटर महंगा हुआ दूध, जानिए अब क्या है नया रेट सुबह-सुबह कांपी धरती, नासिक से चंबा तक भूकंप के 4 झटकों से मची हलचल, जानें तीव्रता