बेमेतरा। बेमेतरा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-12 में पवन शाह के मकान में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला और ज्वेलरी दुकान संचालक सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक ऐसे शातिर गिरोह का सुराग लगा, जिसके मुख्य सदस्यों पर अलग-अलग थानों में 96 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस एक अन्य चोरी के मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान मिले सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय जैन, दिव्या सांखला, राजेश निषाद, मोहम्मद सुमोन खान और ज्वेलरी कारोबारी आदित्य जैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के मुख्य तीन आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में 96 से अधिक अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, चोरी में इस्तेमाल कटर मशीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। Post Views: 15 Please Share With Your Friends Also Post navigation ट्रेन से सफर करने वालों को बड़ा झटका, रेलवे स्टेशन पर खाना हुआ महंगा सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया संवाद