रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रिश्तों को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के केमवाली जंगल में जीजा और उसकी साली के शव पेड़ से फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जंगल से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों शव पेड़ से लटकते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान रूपेश कुशवाहा, निवासी बिकलपुर, और उसकी सगी साली के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतका की पहली शादी पहले ही टूट चुकी थी और करीब एक-दो महीने पहले ही उसका दूसरा विवाह हुआ था। ऐसे में दोनों के एक साथ आत्महत्या करने की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस पारिवारिक संबंधों और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई। बताया गया कि सूचना मिलने के बावजूद कई घंटे तक शव वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। अंततः राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की पेट्रोलिंग गाड़ी की मदद से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!