नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई 15 साल की छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उसका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया गया है, जिसके बाद उसे लगातार दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उसने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। ‘जहां भी मिलूंगी, दुष्कर्म करेंगे और मार देंगे’ छात्रा ने दावा किया कि उसे अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उसके मुताबिक, कॉल करने वाले अश्लील और हिंसक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। छात्रा ने कहा, “मेरा मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया है। लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहां भी मिलूंगी, दुष्कर्म करेंगे और मार देंगे। मैं बहुत डरी हुई हूं। ” PM का वीडियो, छात्रा की माफी और पुलिस की कार्रवाई इस मामले में छात्रा पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुकी है। उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से माफी स्वीकार किए जाने की बात सामने आने के बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द परेशान करने वाले थे, लेकिन युवाओं को अपनी गलतियों से सीखने का अवसर मिलना चाहिए। छात्रा का कहना है कि वह खुश है कि प्रधानमंत्री ने उसे माफ कर दिया है। हालांकि, उसने कहा, “मुझे लगातार सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। मेरा केस वापस नहीं लिया गया है। पुलिस आज भी मेरे घर आई थी। कल शाम भी आई थी। पुलिस हर जगह मुझे ढूंढ रही है जैसे कि मैंने कोई अपराध कर दिया हो। यह सब मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी।” स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में यह मामला आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। अब छात्रा का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और पुलिस की कार्रवाई के कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। Post Views: 16 Please Share With Your Friends Also Post navigation ‘मैं बहुत शर्मिंदा हूं…’, पीएम मोदी को भद्दी-भद्दी गालियां देने वाली लड़की ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी