रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को भी खंड वर्षा (स्पेल में बारिश) का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रहेगी, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के दक्षिण और मध्य संभाग के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले तीन दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। येलो अलर्ट वाले जिलों में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर बना हुआ है। इसी सिस्टम के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी रहेगी। राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation ब्रेकिंग: ट्रैफिक DCP की गनमैन आरक्षक ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी छत्तीसगढ़ BJP में फिर बगावत, 111 के बाद अब 24 से अधिक नेताओं ने दिया इस्तीफा…