खम्हरिया हायर सेकेंडरी स्कूल में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम उदयपुर। विकासखंड उदयपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया में शाला प्रवेशोत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, वहीं कक्षा 6वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं गणवेश प्रदान किए गए। इस अवसर पर सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की 63 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में वन विभाग, उदयपुर के सहयोग से विद्यालय परिसर में 250 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एकनाथ सिंह द्वारा पाँच दुर्लभ प्रजातियों के पौधे भेंट किए गए, जिनका विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा रोपण किया गया। उन्होंने घोषणा की कि सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर की मेरिट सूची के शीर्ष दस में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुनील सिंह ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में बोर्ड परीक्षा परिणाम में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा विद्यालय में निर्माण एवं शैक्षणिक गतिविधियों में लगातार प्रगति हो रही है। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरखंड विधायक सिंह, बीडीसी सदस्य संतोष गुप्ता, सरपंच शकुंतला देवी (खम्हरिया), झूलकुंवर पैकरा (भदवाही), मरकाम (तोलगा), उपसरपंच सुमन यादव, पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष सबलपाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष दुर्गेंद्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष कौशल्या प्रजापति, पूर्व प्राचार्य चेतन सिंह एवं एकनाथ सिंह, एसडीओ बिजेंद्र ठाकुर, रेंजर फेंकू चौबे, वनपाल अशोक प्रताप सिंह, शशिकांत सिंह, वनरक्षक अमरनाथ राजवाड़े विष्णु सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, पालक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पुरन कुमार बघेल तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता सीमा गुप्ता ने किया। Post Views: 53 Please Share With Your Friends Also Post navigation नाबालिग आदिवासी छात्रा से सरपंच पति ने किया दुष्कर्म