रायपुर। दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) को सरकार के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी अब प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक आंदोलन चलाने की रणनीति पर काम करेगी। बैठक में कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश इकाई को जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर जनता के बीच जाने और विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा संभाग में बड़े जनआंदोलन खड़े करने का निर्देश दिया है। पार्टी का मानना है कि आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की जरूरत है। स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन होगा तेज बैठक में प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस को इस मुद्दे पर आंदोलन और तेज करने का टास्क दिया गया है। पार्टी बिजली उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएगी। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति प्रदेश कांग्रेस को संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कांग्रेस का लक्ष्य आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को अधिक मजबूत बनाना और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरना है। दिल्ली में हुई बैठक के बाद प्रदेश नेतृत्व अब इन रणनीतियों को जमीन पर उतारने की तैयारी में जुट गया है। Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation आज से एनालॉग पनीर पर लगा बैन, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान; मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई CG पुलिस प्रमोशन-पोस्टिंग : इंस्पेक्टर प्रमोट हुए 43 पुलिसकर्मी इधर से उधर, सात TI-SI का भी तबादला