रायपुर। राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को बड़ी घटना हो गई है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई है. घटना से मरीजों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. दमकल वाहने मौके पर पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक, मेकाहारा के केजुअल्टी वार्ड में दोपहर के वक्त आग लग गई. खबर फैलते ही मरीजों और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद दमकल वाहने मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आया है. मोदहापारा पुलिस भी सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची, जिसके बाद ब्लोअर की मदद से वार्ड से धुआं हटाया जा रहा है. राहत की बात रही कि घटना में किसी की भी हताहत होने की खबर नहीं है. समय रहते सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की संभावना जताई जा रही है. Post Views: 108 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ के 3 हजार स्थानों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा, BJP ने तेज की तैयारियां आकाशीय बिजली का कहर! खेत में काम कर रहे दो किसानों समेत तीन की मौत, पांच झुलसे…