रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा बड़ी तैयारी कर रही है. भाजपा का 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा. प्रदेश के करीब 3 हजार स्थानों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इनमें मंत्री, विधायक, सांसद समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे. इसे लेकर प्रदेश स्तर पर समिति भी गठित की गई है, जिसका संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है. 476 मंडलों पर रहेगा विशेष फोकस प्रदेश के 476 मंडलों पर भाजपा विशेष रूप से फोकस करने वाली है. हर मंडल में प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे. राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में बड़े स्तर पर होंगे आयोजन. रायपुर समेत कई शहरों की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे. Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 48 घंटे मूसलाधार बारिश की चेतावनी